PM MODI AMROHA VISIT LIVE: पीएम मोदी का गजरौला में ढोलक देकर स्वागत, कहा-अमरोहा में एक ही थाप... कमल थाप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गजरौला में चुनावी सभा करेंगे। अमरोहा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में होने वाली इस सभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की जनसभा गजरौला में हाईवे किनारे भानपुर फाटक के निकट स्थित मैदान पर होगी।

पीएम नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंच चुके हैं। उनका अमरोहा की ढोलक देकर स्वागत किया गया। उसके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं। सीएम ने पीएम का स्वागत किया। योगी ने कहा कि पीएम के मार्गदर्शन में प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था को बेहतर किया गया है। पीएम मोदी के चलते देश आज तरक्की कर रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कारण भारत का सम्मान बढ़ा है। 140 करोड़ भारतवासी दुनिया में अपने आप को गौरव की अुनभूति महसूस करता है। भारत से अलग हुआ पाकिस्तान के हालत बदतर होते जा रहे हैं। 

प्रधानमंत्री ने सभी को राम-राम से अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि संविधान से मिले इस अधिकार का प्रयोग जरूर करें। पीएम ने पहली बार मतदान करने वालों ने वोट देने की अपील की है। ढोलक को अमरोहा की पहचान बताया। कहा कि भाजपा सरकार ने अमरोहा की ढोलक को जीआई टैग देकर नई पहचान दिलाई। कहा कि अमरोहा कोई साधारण जगह नहीं है। मां गंगा के तट पर स्थित यह धरती भगवान श्री कृष्ण के श्री चरणों की साक्षी रही है। यह धरती राजा गजसिंह और ठाकुर जयराम जी जैसे वीरों की भूमि है।

अमरोहा के रहने वाले मोहम्मद शमी को पुरस्कार दिया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार यहां स्टेडिमय बना रही है। अमरोहा में सिर्फ एक ही थाप, कमल की छाप सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में मोहम्मद शमी का जलवा सभी ने देखा है। भाजपा सरकार ने शमी को अर्जुन पुरस्कार दिया है। योगी सरकार स्थानीय युवाओं के लिए स्टेडियम तैयार करवा रही है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। भाजपा गांव और गरीब के बड़े लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। गठबंधन के चलते सबसे बड़ा नुकसान अमरोहा और पश्चिम जिलों को हुआ है। 

पीएम मोदी ने कहा कि गठबंधन के लोगों के कारण अमरोहा और पश्चिमी यूपी जैसे क्षेत्रों को कई तरह से नुकसान उठाना पड़ा है। यह इलाका दिल्ली और एनसीआर के इतने करीब लेकिन इसका फायदा अमरोहा को मिलना चाहिए था। वह पहले की सरकारों में नहीं मिला। 

2024-04-19T05:11:17Z dg43tfdfdgfd