MP BOARD 10TH, 12TH RESULT 2024: 5वीं-8वीं के बाद अब 10वीं-12वीं के रिजल्ट का इंतजार; इस सप्ताह में होगा जारी

MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2024: राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश आज, कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है। एमपी बोर्ड एक सप्ताह के अंदर कक्षा कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर सकता है। हालांकि, अभी तारीख की घोषणा नहीं हुई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सूत्रों का कहना है कि 27 या 28 अप्रैल को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हो सकते हैं।

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने से पहले 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी करता है। इसी परंपरा को बरकरार रखते हुए बोर्ड ने इस बार भी 5वीं-8वीं का रिजल्ट पहले जारी किया है। 

MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2024: रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे चेक 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर दिए गए "एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • आगे की आवश्यकता के लिए परिणाम डाउनलोड करें और एक प्रिंट ले लें।

2024-04-23T09:53:09Z dg43tfdfdgfd