KHANDWA LOK SABHA ELECTION 2024: जनसभा में बोले सीएम मोहन यादव, देश में कमल खिलाने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती

Khandwa Lok Sabha Election 2024 नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। देश में कमल खिलाने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है। हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दुनिया भारत की तरफ देख रही है। दुनिया के लोग मोदी जी का मान सम्मान करते हुए 142 करोड़ देशवासियों का मान सम्मान करते हैं। यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खंडवा में आम सभा को संबोधित करते हुए कही।

सीएम यादव ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके परदादा नाना सत्रह साल प्रधानमंत्री रहे, जिनकी दादी प्रधानमंत्री रही। जिनके पिता जी प्रधानमंत्री रहे। लगातार सरकार बनने के बाद उनकी मम्मी ने भी पीछे से सरकार चलावाई। आपको गरीबों की चिंता नहीं हुई। कितनी बेशर्मी से बोलते हैं एक बार सरकार बनवा दो एक झटके से गरीबी दूर कर देंगे। गरीबी दूर तुम्हारे पिताजी ने नहीं की, दादी ने नहीं की। पूरा खानदान तो हो गया, अब क्या कर लोगे। कब तक झूठ बोलोगे।

आमसभा से पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा से घोषित लोकसभा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के साथ नामांकन फार्म भरने के लिए पहुंचे। इस दौरान प्रस्तावक लक्ष्मण पटेल, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, धर्मेंद्र बजाज मौजूद रहे।

नामांकन के बाद किया रोड शो

नामांकन फार्म भरने के बाद सीएम का रोड शो हुआ, जो नगर निगम से महात्मा गांधी मार्ग होते हुए घंटाघर चौक, केवलराम चौराहा होते हुए सूरजकुंड सभास्थल पर पहुंचा। इस दौरान जगह जगह फूलों की वर्षा करके मुखमंत्री का स्वागत किया गया। आदिवासी और गणगौर नृत्य भी हुए।

2024-04-20T08:55:53Z dg43tfdfdgfd