JHARKHAND CRIME NEWS: घर जानें को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, कुदाल से किया हमला तो दुधमुंहे की मौत

संवाद सूत्र, घाघरा (गुमला)। घाघरा थाना क्षेत्र के गोमट में ससुराल आए मोहन उरांव ने मामूली विवाद में शुक्रवार को कुदाल उठाया और अपने ही आठ महीने के बच्चे और पत्नी चारो देवी पर वार कर दिया।

आठ महीने के उसका बेटे की मौत की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल है। परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल चारों देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया।

पुलिस पहुंची मौके पर

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ गोमट गांव पहुंची। जहां आरोपी मोहन उरांव को गिरफ्तार कर लिया गया। जानलेवा हमला में प्रयुक्त कुदाल को भी बरामद किया और मामले की छानबीन की।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मोहन उरांव अपनी पत्नी और बच्चे के साथ ससुराल में था और शुक्रवार को घर जाने की बात को लेकर आपस में विवाद हो गया।

बच्चे की हुई मौत

पत्नी आज रुकने की जिद कर रही थी, तब मोहन गुस्सा में आ गया और घर में रखे कुदाल से बच्चों को दूध पिला रही पत्नी चारो देवी पर वार कर दिया। जिससे दूधमुंहे बच्चे की मौत हो गई।

घटना के बाद मोहन कुदाल लेकर अगल-बगल घूमता रहा। ग्रामीणों की गोलबंदी देख वह घर के छत पर चढ़ गया। पुलिस के आने के बाद उसे काफी समझा कर उतारा गया और गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें-

रिवाल्वर की नोक पर युवती के साथ हैवानियत की कोशिश, तेजाब से चेहरा जलाने का भी प्रयास; आरोपी हुआ गिरफ्तार

मुस्लिम युवक का आदिवासी महिला से रिश्ता, झारखंड के इस जिले में बवाल; पुलिस कर रही कैंप

2024-07-05T12:11:37Z dg43tfdfdgfd