HEMANT SOREN SHAPATH GRAHAN: हेमंत सोरेन बने झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री, गिरफ्तारी के 156 दिन बाद ली शपथ

एजेंसी, रांची (Hemant Soren Jharkhand CM)। हेमंत सोरेन ने तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। पहले खबर थी कि हेमंत सोरेन अपने मंत्रियों के साथ 7 जुलाई को रांची के मोरहाबादी मैदान शपथ लेंगे, लेकिन बाद में स्पष्ट किया गया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष का शपथ ग्रहण आज होगा। मंत्री बाद में शपथ लेंगे।

इससे पहले दिन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आईएनडीआईए गठबंधन के नेताओं को राजभवन आमंत्रित किया। दोपहर करीब 12.30 बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और राजद नेता सत्यानंद भोक्ता राजभवन पहुंचे। यहां शपथ ग्रहण की तारीख तय की गई।

हेमंत सोरेन कब-कब बने झारखंड के मुख्यमंत्री

विधानसभा चुनाव दूर नहीं, आईएनडीआईए का चेहरा होंगे हेमंत सोरेन

झारखंड में इसी साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से कुछ महीने पहले ही हेमंत सोरेन को जमानत मिलना अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में हेमंत ही आईएनडीआईए का चेहरा होंगे।

(अपने पिता और झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेने का आशीर्वाद लेते हेमंत सोरेन)

इस बीच, जमानत मिलते ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की जल्दबाजी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। भाजपा ने इस पर सवाल उठाया है, वहीं सत्ता पक्ष का मानना है कि अब हेमंत सोरेन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तर्ज पर काम करेंगे। बता दें, तमाम आरोप लगने और सलाखों की पीछे पहुंच के बाद भी केजरीवाल ने इस्तीफा नहीं दिया है।

(पत्नी कल्पना से साथ हेमंत सोरेन)

झारखंड विधानसभा का गणित

  • 81 सदस्य झारखंड विधानसभा में कुल
  • 45 विधायक अभी सत्ताधारी धड़े के पास
  • 24 विधायक हैं भाजपा के पास

चम्पाई सोरेन को सीएम पद से हटाने पर भाजपा का तंज

झारखंड मुक्ति मोर्चा में शिबू सोरेन परिवार से बाहर का आदिवासी केवल काम चलाऊ है। शिबू सोरेन परिवार जब जैसे चाहे, उसका उपयोग करेगा और फिर उसे दूध की मक्खी की तरह निकाल फेंकेगा। - बाबूलाल मरांडी (झारखंड भाजपा अध्यक्ष)

Timeline: कब हुई जेल, कैसे मिली जेल, पढ़िए टाइम लाइन

  • 8 अगस्त 2023: जमीन घोटाला मामले में ईडी ने पहली बार हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए समन जारी किया।

  • 16 जनवरी 2024: आठवां समन जारी होने के बाद 20 जनवरी को ईडी के सामने पेश हुए। पहली बार बयान दर्ज।
  • 29 जनवरी 2024: ईडी के अधिकारी हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर पहुंचे। झारखंड सीएम लापता हुए। बाद में रांची में मिले।
  • 31 जनवरी 2024: हेमंत सोरेन को ईडी ने हिरासत में लिया। सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दिया। ईडी ने गिरफ्तार किया।
  • 4 फरवरी 2024: हेमंत सोरेन ने जमानत के लिए झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 3 मई को अर्जी खारिज।
  • 7 मई 2024: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, अरविंद केजरीवाल की तर्ज पर लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए जमानत मांगी।
  • 22 मई 2024: सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत देने से मना कर दिया। 27 मई को फिर हाईकोर्ट में जमानत याचिका।
  • 13 जून 2024: हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, 28 जून को जमानत मिली। जेल से रिहा होते ही फिर सीएम बनने की तैयारी।

2024-07-04T06:37:33Z dg43tfdfdgfd