JANJGIR-CHAMPA NEWS : मशरूम खाकर एक ही परिवार के 12 सदस्य बीमार

नईदुनिया न्यूज , जांजगीर - चांपा : मशरूम की सब्जी खाने के बाद ग्राम कनई में एक ही परिवार के दर्जनभर लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। सभी लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से तीन बच्ची और एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी लोगों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह ग्राम कनई निवासी चैतरात कश्यप घर के दो सदस्य खेत गए हुए थे। जहां खेत के मेढ़ में लगे बांस पेड़ के पास उगे मशरूम को लेकर वे घर आ गए। दोपहर में सब्जी बनाकर परिवार के सभी सदस्यों ने भोजन के साथ खाया था। इसके बाद दोपहर 3 बजे के करीब एक एक कर सभी सदस्यों को उल्टी और सीने में दर्द होने लगी। जिसके बाद 108 को सूचना दी गई।

सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है जहां उपचार जारी है। जिसमें तीन बच्ची चार महिला और पांच पुरुष सहित 12 सदस्योंकी मशरूम खाने से तबीयत बिगड़ी है। जिसमें से तीन बच्ची और एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का उपजार जिला अस्पताल में जारी है। वहीं घर तीन चार अन्य सदस्यों ने मशरूम नहीं खाया था जिसकी वजह से वे बीमार नहीं पड़े।

'''' परिवार के सदस्यों ने बताया कि खेत से लेकर आए मशरूम की सब्जी बनाकर खाए थे। जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। सभी का उपचार जारी है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

डा. अनिल जगत

सीएस, जिला अस्पताल

2024-07-04T18:54:23Z dg43tfdfdgfd