IRAN FISH RAINING VIDEO: यहां आसमान से अचानक गिरने लगी मछलियां, वीडियो देखकर लोग बोले- फ्री का माल कोई नहीं छोड़ता!

Fish raining video: इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया की जनता को हैरान कर दिया है। इस क्लिप में देखा जा सकता है कि जमीन पर कई मछलियां बिखरी पड़ी हैं। लोग उन्हें हैरानी से देख रहे हैं और कुछ तो उन्हें उठाकर अपने साथ भी ले जा रहे हैं। इस मामले पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रही है।

सोशल मीडिया पर एक बड़ी ही अजीबोगरीब घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्लिप में आसमान से जमीन पर मछलियां गिर रही हैं, जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा है मानों मछलियों की बारिश हो रही हो। ये घटना ईरान के ‘यासुज’ शहर में हुई है और इसके वीडियो ने नेटिजन्स को हैरान कर दिया है। इस वाकये के वक्त मौजूद लोगों ने सड़क पर बिखरी मछलियों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

मछलियां घर ले जा रहे लोग ‘यासुज’ ईरान का एक छोटा और औद्योगिक शहर है। वीडियो में सड़क पर गुजरती कारों के बीच आसमान से गिरती मछलियों को देखा जा सकता है। मछलियों पूरी सड़क पर बिछी हुई हैं, और उन पर से कारें गुजर रही हैं। वीडियो बना रहा शख्स सड़क पर गिरी एक मछली को हाथ से उठाता है, जो जीवित नजर आ रही है। 12 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जमीन पर मछलियां बिखरी पड़ी हैं। लोग उन्हें हैरानी से देख रहे हैं और कुछ तो उन्हें उठाकर अपने साथ भी ले जा रहे हैं।

लोगों ने माना चमत्कार

इस वीडियो को ‘@Wh_So_Serious’ नामक हैंडल से माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘एक्स’ शेयर किया गया था। हालांकि बाद में पोस्ट डिलिट कर दिया गया, जिसके कैप्शन में लिखा गया था- यासुज में प्रकृति का चमत्कार! शहर में मछलियों की बारिश होने की खबरों से स्थानीय लोग हैरान हो गए। किसी नदी या तालाब के ऊपर आए बवंडर की वजह से ऐसा होता है और मछलियां कई किलोमीटर दूर तक जाकर गिरती हैं। सोशल मीडिया पर इस अनोखी बारिश के व्यूज बढ़ते जा रहे हैं। लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग इसे प्रकृति का चमत्कार बता रहे हैं, तो का कहना है कि इसकी जलवायु परिवर्तन का नतीजा है।

क्यों होती है ‘एनिमल रेन’

बता दें कि ईरान में ये घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले कई शहरों में मछलियों की बारिश हो चुकी है। इसे ‘एनिमल रेन’ के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा तब होता है जब कोई चक्रवात या बड़ा तूफान जिसे बवंडर कहते हैं, नदी, तालाब समुद्र की जलीय सतह पर घूमता है और ऐसे में छोटे-मोटे जलीय जीव-जंतुओं को खींच लेता है। इस बवंडर की शक्ति इतनी तेज होती है कि मीडियम आकार की मछलियां भी इसमें फंस जाती है और जब तूफान की हवा का वेग कम हो जाता है तो ग्रेविटी के कारण ये जलीय जीव नीचे गिरने लगते हैं।

सभी लेटेस्ट न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़, लोकल न्यूज़, स्पोर्ट्स न्यूज़, दैनिक राशिफ़ल और लाइफस्टाइल अपडेट्स के लिए जुड़ें नवभारत टाइम्स से. हर तरह के वीडियो और रील्स देखें TimesXP पर.

2024-05-07T05:39:18Z dg43tfdfdgfd