INDORE WEATHER UPDATE: सावधान...इंदौर में गर्मी का बढ़ेगा असर, पारा 40 डिग्री पहुंचने की संभावना

Indore Crime News: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बुधवार सुबह आसमान साफ रहा और सूरज रोशनी ने शहरवासियों को सुबह से ही गर्मी का अहसास करवाया। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24 डिग्री रहा।

बुधवार सुबह शहर में निकली धूप ने तपिश के साथ गर्मी का अहसास करवाया। दिन में हल्के बादल भी छाए। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, बुधवार को शहर में दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं बादल न होने से गर्मी का असर ज्यादा रहेगा। दिन में उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं आठ से दस किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलेगी।

गौरतलब हैं कि मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर पूर्वी हवाएं नौ किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। आज शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

आज का मौसम

शहर में मंलवार को निकली धूप ने गर्मी का अहसास करवाया। दिन में हल्के बादल छाए। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बादल न होने से गर्मी का असर ज्यादा रहेगा। दिन में उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवा आठ से दस किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलेगी।

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

इंदौर

17 अप्रैल 39 25

18 अप्रैल 40 25

भोपाल

17 अप्रैल 38 22

18 अप्रैल 39 24

उज्जैन

17 अप्रैल 39 24

18 अप्रैल 40 25

आज का तापमान

अधिकतम 39 डिग्री

न्यूनतम 24.4 डिग्री

आर्द्रता

अधिकतम 45 प्रतिशत

न्यूनतम 22 प्रतिशत

सूर्यास्त आज 6.48

सूर्योदय कल 6.04

एक्यूआइ- 130

2024-04-17T05:38:44Z dg43tfdfdgfd