HP BOARD 12TH RESULT 2024 (OUT) LIVE: एचपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी; अमर उजाला पर ऐसे देखें अपना परिणाम

HPBOSE 12th Result 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बहुत जल्द कक्षा 12वीं के नतीजे जारी करने वाला है। बोर्ड आज 29 अप्रैल को रिजल्ट जारी कर सकता है। जो भी छात्र इस वर्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने पर अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

HP Board Result 2024: जल्दी रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है बोर्ड

बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2023-24 का वार्षिक परिणाम रिकॉर्ड समय में घोषित करने की तैयारी में है। इस बार परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने तकनीक में कई बदलाव किए थे। मूल्यांकन केंद्रों की संख्या बढ़ाने के अलावा मूल्यांकन कार्य में ड्यूटी देने वाले शिक्षकों की संख्या भी बढ़ाई थी। 

HPBOSE HP Board 12th Result 2024: कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?

जो भी छात्र इस वर्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने पर अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

HPBOSE HP Board 12th Result 2024: रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

रिजल्ट जारी होने पर कक्षा 12वीं के छात्र नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख पाएंगे:
  • सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
  • यहां एचपी बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें।
  • अब एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नं या मांगी गई अन्य डिटेल्स जमा करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • रिजल्ट जांचे और इसकी कॉपी डाउनलोड करें।

HPBOSE HP Board 12th Result 2024: आज रिजल्ट जारी होने की 99 फीसदी संभावना

इस वर्ष रिजल्ट जल्दी जारी करने की कड़ी में मूल्यांकन केंद्रों पर ही उत्तर पुस्तिकाओं के अंकों को ऑनलाइन फीड करने की व्यवस्था भी की गई थी। बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि 99 फीसदी संभावना है कि सोमवार को जमा दो (+2/12th) कक्षा के तीनों संकायों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाए। रविवार को भी बोर्ड कर्मचारी कार्यालय में आकर रिजल्ट तैयार करने में जुटे रहे।

HPBOSE HP Board 12th Result 2024: किस समय जारी होगा रिजल्ट?

99 फीसदी संभावना है कि बोर्ड आज कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर सकता है। हालांकि, रिजल्ट जारी करने के समय को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है। बोर्ड की कोशिश है कि सोमवार को रिजल्ट जारी कर दिया जाए। इसी कोशिश के क्रम में छुट्टी के दिन (रविवार) भी कर्मचारियों ने कार्यालय में आकर काम किया।

HP Board Result: पिछले वर्ष के टॉपर्स

पिछले वर्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 1,03,928 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 83,418 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। तरनिजा शर्मा ने आर्ट्स स्ट्रीम में 97.4 प्रतिशत के साथ टॉप किया, ओजस्विनी उपमन्यु ने 98.6 प्रतिशत के साथ टॉप किया और वृंदा ठाकुर ने कॉमर्स स्ट्रीम में 98.4 प्रतिशत के साथ टॉप किया।

HP Board 12th Result: कब हुईं परीक्षाएं?

इस वर्ष हिमाचल प्रदेश कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 01 मार्च से 28 मार्च तक एक ही शिफ्ट (सुबह) में आयोजित की गई थीं। परीक्षा में करीब 85 हजार छात्र शामिल हुए।

HPBOSE Result: रिकॉर्ड समय में परिणाम घोषित करने की है तैयारी

पिछले साल, कक्षा 12 का परिणाम 20 मई को जारी किया गया था और ओवरऑल प्रतिशत 79.74% रहा था। इस बार बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2023-24 का वार्षिक परिणाम रिकॉर्ड समय में घोषित करने की तैयारी में है। इसके लिए बोर्ड प्रबंधन ने तकनीक में कई बदलाव किए थे। मूल्यांकन केंद्रों की संख्या बढ़ाने के अलावा मूल्यांकन कार्य में ड्यूटी देने वाले शिक्षकों की संख्या भी बढ़ाई थी। 

HP Board 12th Result: कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?

बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करने का समय अभी नहीं बताया है, लेकिन पिछले वर्ष के रुझानों के आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि हिमाचल बोर्ड 12वीं के परिणाम सुबह 11 बजे के आसपास घोषित कर सकता है।

HP Board 12th Result: मार्कशीट में उल्लिखित विवरण

  • बोर्ड का नाम
  • परिणाम का नाम
  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • विषयों के नाम थ्योरी और प्रैक्टिकल
  • परीक्षा में प्राप्त अंक
  • कुल मार्क योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/असफल)

HP Board 12th Result: परिणाम जांचने के लिए आवश्यक विवरण

छात्र परिणाम विंडो में अपना रोल नंबर दर्ज करके अपना एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। छात्रों को रोल नंबर एडमिट कार्ड पर मिल जाएगा।

HP Board 12th Result: पिछले साल के टॉपर्स

ओजस्विनी उपमन्यु 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। तनिजा शर्मा ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया। वृंदा ठाकुर 98.4 फीसदी अंकों के साथ कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर रहीं।

HP Board 12th Result: पिछले साल नतीजे कब जारी हुए थे?

पिछले साल यानी 2023 में हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 20 मई को जारी किया गया था। इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट करीब एक महीने पहले जारी किया जा रहा है।

HP Board Class 12th Result: दो बजे के बाद जारी होगा रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश कार्यालय में आयोजित होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आज 02 बजे स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला कक्षा 10वीं के अंतिम परिणाम की घोषणा करेगा। 

HPBOSE Result 2024: कितने अंक वाले होंगे पास

हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को थ्योरी, प्रैक्टिकल और एग्रीगेट में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। 

HP Board 12th Result: किन विषयों के नतीजे होंगे घोषित?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन आज 12वीं कक्षा के लिए एचपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स समेत सभी स्ट्रीम के नतीजे घोषित करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम की घोषणा पर तुरंत परिणाम प्राप्त करने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट- results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक करें।

HP Board 12th Result: पिछले दो साल का पास प्रतिशत क्या रहा?

2021 में पास प्रतिशत 99.7 फीसदी दर्ज किया गया। 2020 में, बोर्ड द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा देने वाले 1.04 लाख से अधिक छात्रों में से 70,571 छात्र 68.11 प्रतिशत परीक्षा पास करने में सफल रहे।

HP Board 12th Result: परीक्षा में असफल होने पर क्या करें?

यदि छात्र हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं परीक्षा में असफल हो जाते हैं, तो वे कंपार्टमेंट परीक्षा देकर अपने परिणाम में सुधार कर सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा जून में आयोजित होने की संभावना है। 

HP Board 12th Result:एडमिट कार्ड खो गया?

एडमिट कार्ड खो जाने पर छात्र परिणाम जारी होने से पहले अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क कर सकता है और अपना रोल नंबर और स्कूल कोड मांग सकता है।

HPBOSE Result 2024: इस दिन हुई परीक्षा

इस साल, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से 28 मार्च तक एक पाली में सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच पेन और पेपर मोड में आयोजित की गईं।

HP Board 12th Result: कितने छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं?

हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं के 85,000 से अधिक छात्र परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इस साल करीब 85,000 के आस- पास छात्र हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए। 

 

HP Board Result 2024: बस कुछ मिनट बाद जारी होने वाला है 12वीं का रिजल्ट

परीक्षाफल जारी करने में बस कुछ मिनट और बचा है। हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा मे शामिल हुए उम्मीदवारों का जल्द ही अपना परिणाम देख सकेंगे।

HP Board 12th Result 2024: पुनर्मूल्यांकन के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

जो छात्र एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2024 उत्तीर्ण कर चुके हैं, लेकिन अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

HPBOSE Result 2024: कब होगा रिजल्ट जारी?

नवीनतम अपडेट के अनुसार, हिमाचल बोर्ड कक्षा12वीं का रिजल्ट आज दोपहर दो बजे के बाद कभी भी जारी हो सकता है। 

HP Board 12th Result 2024 Out: कैसे देखें रिजल्ट?

  • सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
  • यहां एचपी बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें।
  • अब एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नं या मांगी गई अन्य डिटेल्स जमा करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • रिजल्ट जांचे और इसकी कॉपी डाउनलोड करें।

HP Board 12th Result 2024: कब से देख सकेंगे रिजल्ट?

परीक्षा में हुए छात्र 2:30 बजे के बाद हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देख सकेंगे। छात्र बिना किसी समस्या के सबसे पहले अपना रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं।

HP Board Result: बस कुछ देर में शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट के लिए बस कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू करेगा।

HP Board 12th Result 2024 Live Out: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई), धर्मशाला, ने आज 29 अप्रैल, 2024 को कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट- results.amarujala.com पर जाकर सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकते हैं। हिमाचल बोर्ड ने रिजल्ट के साथ ही बोर्ड उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर लिस्ट सहित अन्य विवरण भी जारी कर दिए हैं। 

 

HP Board 12th Result 2024: इस साल कितना रहा रिजल्ट?

  इस वर्ष 12वीं का रिजल्ट 73.76% रहा है। 85,777 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 63,092 छात्र पास हुए हैं। तीन संकाय में 41 टॉपर है, इसमें 30 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं।

सरकारी स्कूल और निजी स्कूल से कितने छात्रों ने किया टॉप

इस बार सरकारी स्कूल के 10 छात्रों ने टॉप किया। वहीं निजी स्कूल के 31 विद्यार्थी टॉप किया है।

विज्ञान संकाय में दो लड़कियों ने किया टॉप

इस साल विज्ञान संकाय में 98.80 फीसदी अंक हासिल कर कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने 12वीं में टॉप किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं।

इस साल कला संकाय में 98 फीसदी अंक हासिल कर अर्शिता ने और वाणिज्य संकाय में शाव्या ने 98 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। दोनों ने 500 में से 490 अंक हासिल किए हैं।

HP Board 12th Result 2024 Out: यहां से देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
  • यहां एचपी बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें।
  • अब एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नं या मांगी गई अन्य डिटेल्स जमा करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • रिजल्ट जांचे और इसकी कॉपी डाउनलोड करें।

2024-04-29T02:15:24Z dg43tfdfdgfd