एजेंसी, हाथरस (Hathras News LIVE Updates)। उत्तर प्रदेश के हाथरस में नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा) के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या 121 पहुंच गई हैं। इनमें 108 से अधिक महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी बाबा अब तक फरार है। यहां पढ़िए हाथरस हादसे से जुड़े आज के अपडेट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों से मुलाकात करने और मौके का मुआयना करने के बाद मीडिया को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने बताया कि सत्संग खत्म होने के बाबा को छूने की होड़ में भगदड़ मची। इसी दौरान सेवादारों ने भी धक्का दिया।
मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि सत्संग के समय पुलिस और प्रशासन को अंदर प्रवेश नहीं था। बाद में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस अंदर घुसी।
उन्होंने ऐलान किया कि हाई कोर्ट के रिटायर जज की निगरानी में न्यायिक जांच होगी। प्राथमिकता आयोजकों और फरार सेवादारों को पकड़ना तथा घटना के बारे में पूरी जानकारी हासिल करना है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
सिकंदराराऊ के एसडीएम ने हाथरस के डीएम को घटना की रिपोर्ट सौंप दी है। इसके मुताबिक, नारायण हरि सरकार 12.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे और कार्यक्रम एक घंटे तक चला था। जब बाबा कार्यक्रम स्थल से चले गए, तो लोग आशीर्वाद लेने के लिए उनकी ओर दौड़ने लगे।
रिपोर्ट के मुताबिक, भीड़ को बाबा तक पहुंचने से रोकने के लिए उनके निजी सुरक्षाकर्मी और सेवादारों ने कुछ लोगों को धक्का दिया, जिससे वे गिर गए। इसके बाद भीड़ में बेकाबू हो गई। जान बचाने के लिए लोग खुले खेल की ओर दौड़ पड़े। वहां ढलान पर कई लोग फिसल गए और भीड़ उनके ऊपर चढ़ गई।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथरस पहुंचे, घायलों से मिले और अधिकारियों से ताजा हालात की जानकारी ली।
वीडियो: देखिए यूपी के हाथरस जिले के फुलरई गांव में उस स्थान का वीडियो जहां कल भगदड़ मची थी।