HARRY POTTER CASTLE: रुसी मिसाइल का शिकार हुआ 'हैरी पॉटर महल', पांच लोगों की मौत; 30 घायल

डिजिटल डेस्क, कीव। Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले दो साल से युद्ध लगातार जारी है। इस युद्ध में अब तक हजारों लोग अपनी जान गवां चुके हैं। हर दूसरे दिन दोनों देश एक दूसरे पर हमला करते रहते हैं। हाल-ही में दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा से एक हमला सामने आया है, जहां 'हैरी पॉटर कैसल' के नाम से मशहूर यूक्रेनी इमारत पर एक रूसी मिसाइल के हमले में कम से पांच लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा इस हवाई हमले में 30 लोग घायल हो गए हैं।  

2024-05-02T04:15:40Z dg43tfdfdgfd