DINDORI CRIME : चरित्र संदेह पर पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव

Dindori Crime : नईदुनिया न्यूज, डिंडौरी अमरपुर। अमरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम अमदरी में खेत में संदिग्ध हालत में मिले 45 वर्षीय महिला के शव के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस के अनुसार महिला के पति द्वारा चरित्र संदेह को लेकर हत्या कर शव खेत में फेंका गया था।

खेत में महिला का शव बरामद हुआ था

पुलिस ने बताया कि सोमवार की लगभग दो बजे के आसपास अमदरी गांव में खेत में महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। सूचना पर पुलिस ने मृतिका की शिनाख्त गंदिया बाई धुर्वे पति जोहान सिंह के तौर पर करते गंभीरता से जांच में की। अज्ञात आरोपित के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज़ कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी समनापुर कामेश धूमकेती, चौकी प्रभारी अमरपुर अतुल हरदहा द्वारा जांच की गई, जिसमें पाया गया कि महिला का पति जोहन सिंह धुर्वे पिता बसोर धुर्वे पत्नी पर चरित्र संदेह करता रहता था।

विवाद के दौरान गला दबाकर हत्या कर दी

पति ने विवाद के दौरान गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपित पति को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायलय पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी समनापुर, चौकी प्रभारी अमरपुर सहित एएसआई खेत सिंह मरावी, साधु धुर्वे, प्रधान आरक्षक कृष्णपाल, संतोष धुर्वे, भारत बसंत शामिल रहे।

2024-05-01T08:36:00Z dg43tfdfdgfd