BILASPUR POLITICAL NEWS: बिलासपुर को चाकूपुर बना देने वाली कांग्रेस ने तोड़े भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड:रजनीश

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक और भाजपा के प्रवक्ता रजनीश कुमार सिंह ने कांग्रेस प्रवक्ता के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास उपलब्धियों के नाम पर कुछ भी नहीं है। अपराध और भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड कांग्रेस के नाम पर दर्ज है। कांग्रेस के प्रवक्ता जिस बिलासपुर में आकर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। कांग्रेस राज में इसी बिलासपुर को चाकूपुर बना दिया गया था।

रजनीश ने कहा की प्रदेश की जनता अभी भूली नहीं हैं कि किस तरह से कांग्रेस के राज में चाकूबाजी, गोलीबारी, लूट, डैकती जैसी घटनाएं चरम पर थीं। कांग्रेस पोषित भूमाफिया किस तरह से तमंचे लहराकर भोली भाली जनता के जमीनों पर कब्जा कर रहे थे। कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को पूरी तरह से कोलेप्स कर दिया गया था। शांति के टापू कहे जाने वाले इस प्रदेश को कांग्रेस ने राष्ट्रीय अपराध इंडेक्स में छठवें नंबर पर पहुंचा दिया था। अपराध के नाम पर महज ढाई करोड़ आबादी वाले इस प्रांत ने देश के बड़े बड़े आबादी वाले राज्य को पीछे छोड़ दिया था हत्या में पांचवां, अपहरण में तीसरा, तो रेप और यौन उत्पीड़न की घटनाओं में छत्तीसगढ़ देश भर में दूसरे स्थान पर चला गया था। रजनीश सिंह ने कहा कि इसी तरह से कांग्रेस ने अपने पांच वर्ष के शासनकाल में भ्रष्टाचार के नए नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए दो हजार पांच सौ करोड़ का शराब घोटाला, महादेव सट्टा घोटाला ,पांच सौ चालीस करोड़ के कोयला घोटाला, सात सौ करोड़ के राशन घोटाला, कोरोना काल में शराब पर शेष लगाकर 500 करोड़ के भ्रष्टाचार किए। कांग्रेसियों ने तो गौ माता को भी नही छोड़ा कांग्रेस के नेता 500 करोड़ के गोबर को भी खा गए।

ये भी पढ़े...

गोवंश और साधु-संतों की हत्या करवाने का कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है: सुशांत शुक्ला

भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुशांत ने गोवंश की हत्या को लेकर कांग्रेस और भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गोठान की दलाली खाने वाले, गोमाता का निवाला छीनकर हजारों गौ हत्या की जिम्मेदार भूपेश बघेल घड़ियाली आंसू ना बहाए। हिम्मत है तो भूपेश बघेल जवाब देकर दिखाएं। कोलकाता के मेयर रहे विकास रंजन भट्टाचार्य ने चौराहे पर बीफ पार्टी का आयोजन किया था। सरेआम गो मांस का भक्षण किया गया। विकास को तब इसका पुरस्कार दिया गया था। उसे कांग्रेस ने कम्युनिस्ट पार्टी के सहयोग से राज्यसभा भेजा। केरल की कांग्रेस के ही नेता रिजिन मुकुट्टी ने सरेआम चौराहे पर सार्वजनिक रूप से गाय को मीडिया के सामने काटा था तब कहां थे भूपेश बघेल।

सुशांत शुक्ला ने कहा कि मैं याद दिलाना चाहता हूं कि 1966 में गोवंश हत्या के विरोध में प्रभुदत्त जी ब्रहमचारी और करपात्री महराज के नेतृत्व में 184 दिन का अनशन हुआ था। जब गोवंश को लेकर जब संत चले थे तो उन पर गोली चलाने के लिए आदेश पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दिया था। इससे साधु-संतों के हुए नरसंहार पर तात्कालीन गृहमंत्री गुजराली लाल नंदा को इस्तीफा देना पड़ा था। इसका प्रमाण है कि आर्यवर्त सहित कई अखबारों में उस नरसंहार और गौ हत्या के वर्णन का प्रकाशन। इसलिए भूपेश बघेल पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ऐसी करतूतों को जानकर सोच समझकर बोला करें। कांग्रेस तो शुरू से ही गोवंश के वध की समर्थक रही हैं। विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस को गोवंश की हत्या करने पर करपात्री महराज और संतों ने श्राप देते हुए कहा था, सत्ताधीशा हमने भी संविधान स्वीकार किया है। आपने संतों को मारा है हम संतों के खून को माफ करते हैं, लेकिन आपने गायों को मारा है, जाइए आपका सर्वनाश हो जाए। इस पर भूपेश बघेल क्यों नहीं बोलते, यह जान लें कि कांग्रेस का सर्वनाश होना तय है। क्योंकि भूपेशजी आपने भी गोवंश के नाम पर भ्रष्टचार करने से नहीं चूके। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने चलबो गोठान, खोलबो पोल अभियान चलाकर राज्य के गांव-गांव के गोठानों तक जब पहुंची तब इन गोठानों में भारी अनियमितता देखने मिली। न गाय, न गोबर, न चारा नजर आया। गोठानों में कोई व्यवस्था नहीं मिली। गोठानों की दुर्दशा देखने के बाद यह आईने की तरह साफ नजर आया कि भूपेश बघेल सरकार ने गोबर और चारा घोटाला किया है। भूपेश सरकार ने गोठानों की आड़ में हजारों करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया। इसी तरह कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ने गाय के गोबर में भी सैकड़ों करोड़ रुपये का घोटाला किया। गोठान के नाम पर भूपेश बघेल ने हर गोठान में भ्रष्टाचार करने के लिए राजीव मितान क्लब के लोगों को वहां की देखरेख का जिम्मा सौंपा था।

2024-05-04T19:04:34Z dg43tfdfdgfd