BIHAR POLICE EXAM DATE 2024: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती एग्जाम का नया डेट जारी, यहां जानें एडमिट कार्ड सहित पूरा डिटेल्स

CSBC Bihar Police Constable New Exam Date 2024: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए एग्जाम की नई डेट जारी कर दी है। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 7 अगस्त से 28 अगस्त के बीच होगी। इसे लेकर CSBC की ओर से सभी जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। इससे पहले सिपाही भर्ती परीक्षा पिछले साल 1 अक्टूबर 2023 को हुआ था, लेकिन इस एग्जाम का पेपर लीक हो गया था। सियासी बवाल के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।

बिहार पुलिस विभाग की तरफ से आधिकारिक तौर पर सिपाही पदों के लिए 21,391 उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए अप्लाई किया है, वे परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। बिहार पुलिस कांस्टेबल से जुडी सभी जानकारी CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते हैं।

CSBC की तरफ से जिलाधिकारियों को लिखे पत्र के मुताबिक, बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन आगामी 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को किया जाएगा। एग्जाम दोपहर 12 बजे से 2 बजे सिर्फ एक पाली में होगी। कुल 21 हजार 391 खाली पदों के लिए करीब 18 लाख अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया है।

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच कर रही टीम ने खुलासा किया है कि जिस संजीव मुखिया ने NEET का पेपर लिक किया था उसी ने सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक किया है। एग्जाम के 4 दिन पहले सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर को लीक कर उसे अभ्यर्थियों तक पहुंचा दिया गया था।

ये भी पढ़ें- NEET-PG 2024: नीट-पीजी एग्जाम अगस्त में होने की संभावना, जानें एंट्रेंस एग्जाम की नई डेट कब होगी जारी

परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित एग्जाम सेंटर पर ढ़ाई घंटे पहले पहुंचना होगा। एग्जाम के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड एग्जाम से एक हफ्ते पहले जारी हो सकते हैं।

2024-07-04T12:24:41Z dg43tfdfdgfd