AMBIKAPUR CRIME NEWS : पत्नी की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

नईदुनिया न्यूज , अंबिकापुर : उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दमउकुंड में पत्नी की हत्या के आरोप पर पुलिस ने पति किशुन पावले को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को महिला अपने घर में मृत हालत में मिली थी। उसके शरीर में चोट के निशान थे। स्वजन के बयान में यह बात निकल कर सामने आया था कि किशुन पावले द्वारा 27 अप्रैल 2024 को अपने घर में पत्नी के साथ झगड़ा किया जा रहा था। मृतका के पति किशुन पावले को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपित ने बताया कि बीते शनिवार की रात को खाना नही देने की बात को लेकर घर में लड़ाई- झगड़ा विवाद हो रहा था।

लड़ाई झगड़ा विवाद होने पर घर के अन्य सदस्य रिश्तेदार के यहां चले गए थे। आरोपित किशुन पावले अपनी पत्नी से खाना नही देने की बात को लेकर झगड़ा करते हुए आवेश में आकर घर में रखे सील बट्टा से मृतका के सर में प्रहार कर दिया।इससे महिला की मौत हो गई। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।कार्रवाई में थाना थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, सहायक उप निरीक्षक विजय गुप्ता, महिला आरक्षक सुनिधि राजवाड़े, आरक्षक सुरेन्द्र बारी, देवेंद्र सिंह, विजय पैकरा शामिल रहे।

नाबालिग ने युवक को मारा चाकू,पुलिस ने किया गिरफ्तार

नईदुनिया न्यूज, अंबिकापुर : शहर के बंडाबहरा में आपसी विवाद में नाबालिग ने युवक पर चाकू से वार कर जख्मी कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में नाबालिग को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि बंडाबहरा में रविवार की शाम को विधि से संघर्षरत बालक और शनिसाय आपस मे लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। झगड़ा के दौरान शनिसाय ने विधि से संघर्षरत बालक को थप्पड़ मार दिया था।इसी बात से विधि से संघर्षरत बालक नाराज होकर आवेश में आकर अपने पास रखे चाकू से शनिसाय को जान से मारने की नियत से प्राणघातक वार कर गंभीर चोट पहुंचाया। पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक को पकड़कर घटना के संबन्ध में पूछताछ किया गया। विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जाता हैं।

2024-04-29T18:29:46Z dg43tfdfdgfd