नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। शहडोल की देवरी घाटी में एक बस 25 फीट गहरी खाई गिर गई। जिस समय हादसा हुआ सभी यात्री दहशत में आ गए थे। बस बुढ़वा से रामनगर जा रही थी। हादसे में 35 यात्रियों के घायल होने की सूचना मिली थी। बस में बरहों के आयोजन से शामिल होकर वापस लौट रहे लोग सवार थे। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पुलिस वाहन व 108 एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया है। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के देवरी घाटी पर यह घटना घटी है।
उप निरीक्षक मोहन पड़वार ने बताया कि बुढ़वा गांव में एक बरहो कार्यक्रम में शमिल होने के बाद परिवार बस में सवार हो कर रामनगर वापस जा रहा था, तभी देवरी घाटी में बस अनियंत्रित हो गई और घाट से 25 फीट नीचे गिर गई इस हादसे में 35 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मामले की खबर पुलिस की डायल 100 को दी,जानकारी लगने के बाद पुलिस की डायल हंड्रेड के साथ-साथ 108 एंबुलेंस घटनास्थल पहुंची और सभी घायलों को ब्यौहारी अस्पताल लाया गया , पुलिस के अनुसार बस क्रमांक Mp 19 Cb 9292 सतना जिले के रामनगर से ब्यौहारी के बुढ़वा आई थी, बस में सवार परिवार बरहों कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ है, सभी घायलों का इलाज सिविल अस्पताल ब्यौहारी में चल रहा है।
2024-07-05T02:40:38Z dg43tfdfdgfd