2022 BHUPATINAGAR BLAST: NIA ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

2022 Bhupatinagar blast: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के भूपतिनगर में 2022 में हुए धमाके के सिलसिले में बृहस्पतिवार को तीन लोगों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में दो दिसंबर 2022 को तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी की रैली के नजदीक एक घर में धमाका होने से तीन लोग मारे गए थे।

NIA ने दाखिल किया आरोप पत्र

एनआई ने कोलकाता की विशेष अदालत के समक्ष आरोप पत्र दाखिल किया है जिसमें पंचानन घोराय, मनोब्रत जना और बलाई चरण मैती के अलावा मृतकों राज कुमार मन्ना, विश्वजीत गायेन और बुद्धदेव मन्ना को नामांकित किया गया है।

एनआईए ने बताया कि घोराय जमानत पर है जबकि जना और मैती न्यायिक हिरासत में। एजेंसी के मुताबिक राज कुमार मन्ना, बुद्धदेव मन्ना और गायेन के खिलाफ कार्यवाही रोक दी गई है।

संघीय एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘सभी छह नामजद आरोपी 2 दिसंबर, 2022 को नरुआबिला गांव में हुए बम विस्फोट से संबंधित आपराधिक साजिश में सक्रिय रूप से शामिल पाए गए।’’

एजेंसी ने पिछले वर्ष चार जून को राज्य पुलिस से जांच का जिम्मा संभाला था और भारतीय दंड संहिता तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत आरोपपत्र दाखिल किया था।

एनआईए के मुताबिक इस मामले में क्षेत्र में आतंक और हिंसा फैलाने के लिए बम बनाने हेतु विस्फोटकों की आपूर्ति से जुड़ी आपराधिक साजिश का पर्दाफाश हुआ है।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल के समर्थन में उतरे 150 वकील, जमानत पर स्टे को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का विरोध; पूरा मामला

2024-07-04T17:48:39Z dg43tfdfdgfd