20 वर्षीय युवक लापता

दाउदनगर , संवाद सूत्र। शहर के पुराना शहर वार्ड संख्या नौ कुर्मी टोला निवासी 20 वर्षीय युवक विक्की कुमार के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है ।इस संबंध में लापता युवक के पिता पप्पू प्रसाद द्वारा एक लिखित सूचना दाउदनगर थाना में दी गई है ,जिसमें कहा गया है कि युवक विक्की बुधवार की संध्या सात बजे से लापता है। बाजार जाने के लिए कह कर घर से निकला था ,लेकिन रात हो जाने पर भी वह घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया।

2024-03-28T17:52:14Z dg43tfdfdgfd