बिहार के 33 शहरों में मोक्षधाम के लिए 49 करोड़

राज्य में नदी किनारे बने शवदाहगृह के दिन सुधरेंगे। इसके जीर्णोद्धार का काम शुरू हो गया है। नगर विकास विभाग ने पहले चरण में सूबे के 33 शहरों के लिए 49 करोड़ 38 लाख रुपये जारी किए हैं।

सात निश्चय-2 के तहत राज्य के जिला मुख्यालयों में मोक्षधाम का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इसके लिए पहले चरण में 37 शहरी निकायों पर नदी किनारे के श्मशानघाट पर सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। विद्युत शवदाहगृह बनाए जाएंगे। शेड बनाए जाएंगे ताकि बरसात के दिनों में दाह संस्कार में परेशानी नहीं हो। राज्य सरकार 37 शहरों में मोक्षधाम योजना पर 219 करोड़ खर्च करेगी।

इसी योजना के पहले चरण में नगर विकास व आवास विभाग की ओर से 33 शहरों के लिए 49 करोड़ 38 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसमें 11 नगर निगम, 17 नगर परिषद और दो नगर पंचायत शामिल हैं। विद्युत शवदाहगृह और अन्य निर्माण कार्य की जिम्मेवारी बुडको को दी गई है।

इन शहरों में शुरू होगा काम

नगर निगम : समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, बेतिया, भागलपुर, गया, मुंगेर, लखीसराय, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, आरा, सासाराम और बिहारशरीफ

नगर परिषद : हाजीपुर, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, मधेपुरा, सीवान, अररिया, बीहट, जमुई, औरंगाबाद, गोपालगंज, अरवल, बांका, जहानाबाद, बक्सर और भभुआ।

नगर पंचायत : मनिहारी और रिविलगंज

किस शहरी निकाय को कितनी राशि :

नगर निकाय - स्वीकृत राशि - तत्काल आवंटन

मुजफ्फरपुर - 8.87 करोड़ - 2.21 करोड़

दरभंगा - 9.72 करोड़ - 2.43 करोड़

सीतामढ़ी - 4.59 करोड़ - 1.14 करोड़

समस्तीपुर - 2.45 करोड़ - 61.31 लाख

बेतिया - 2.86 करोड़ - 71.53 लाख

पूर्णिया - 10.40 करोड़ - 2.60 करोड़

सहरसा - 9.02 करोड़ - 2.25 करोड़

भागलपुर - 11.17 करोड़ - 2.79 करोड़

कटिहार - 4.64 करोड़ - 1.16 करोड़

आरा - 4.04 करोड़ - 1.01 करोड़

गया - 3.96 करोड़ - 99.16 लाख

सासाराम - 4.35 करोड़ - 1.08 करोड़

मुंगेर - 4.18 करोड़ - 1.04 करोड़

बिहारशरीफ - 9.44 करोड़ - 2.48 करोड़

बीहट - 10.02 करोड़ - 2.50 करोड़

हाजीपुर - 1.74 करोड़ - 43.70 लाख

शिवहर - 4.59 करोड़ - 1.14 करोड़

सुपौल - 5.67 करोड़ - 1.41 करोड़

मधेपुरा - 5.45 करोड़ - 1.36 करोड़

सीवान - 8.93 करोड़ - 2.23 करोड़

अररिया - 5.10 करोड़ - 1.27 करोड़

अरवल - 4.65 करोड़ - 1.16 करोड़

गोपालगंज - 4.25 करोड़ - 1.06 करोड़

औरंगाबाद - 2.12 करोड़ - 53.03 लाख

जमुई - 2.23 करोड़ - 55.97 लाख

किशनगंज - 5.50 करोड़ - 1.37 करोड़

बांका - 5.20 करोड़ - 1.30 करोड़

जहानाबाद - 9.06 करोड़ - 2.26 करोड़

लखीसराय - 5.73 करोड़ - 1.43 करोड़

बक्सर - 8.72 करोड़ - 2.18 करोड़

भभुआ - 5.02 करोड़ - 1.25 करोड़

रिविलगंज - 4.23 करोड़ - 1.05 करोड़

मनिहारी - 9.00 करोड़ - 2.25 करोड़

2023-03-30T12:02:22Z dg43tfdfdgfd