जेपी सेनानी सम्मान से सम्मानित होंगे कुमार अनुपम

लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केंद्र द्वारा सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन की स्वर्ण जयंती पर 1974 के जेपी आंदोलन के मीसा बंदी रहे कुमार अनुपम को जेपी सेनानी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 25 जून को आयोजित बिहार आंदोलन महोत्सव में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के हाथों यह सम्मान प्रदान किया जायेगा।

इनके साथ अन्य प्रमुख समाजसेवियों को भी पुरस्कार दिया जायेगा। इसमें रघुपति, राजनाथ शर्मा, पूर्व मंत्री श्याम रजक, श्याम गंभीर और ज्ञानेंद्र रावत शामिल हैं। एनएन जेपी अध्ययन विकास केंद्र के अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री बृज किशोर त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समारोह में ‘बदलते भारत में जेपी की संपूर्ण क्रांति की प्रासंगिकता और चुनौतियां विषय पर चर्चा होगी।

2024-06-24T12:17:13Z dg43tfdfdgfd