अभियंताओं के निधन पर शोक

बिहार अभियंत्रण सेवा संघ (बेसा) के पूर्व संगठन सचिव और सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता कृष्ण नंदन प्रसाद, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार सिंह का निधन हो गया। इन दोनों के निधन पर बेसा की ओर से बुधवार को शोकसभा आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि दोनों कर्मठ, मेधावी और लगनशील अभियंता थे। संघ इन दोनों के निधन पर मर्माहत है और गहरा शोक व्यक्त करता है। शोकसभा में संघ के महासचिव राकेश कुमार, आदित्य नारायण झा अनल, बेसा के अध्यक्ष दयाशंकर प्रसाद, मनीष कुमार, प्रभु शंकर महाराज, अजय कुमार सिन्हा, परशुराम सिंह, नलिन सिन्हा, अनिल यादव, रौशन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

2024-04-24T15:08:49Z dg43tfdfdgfd