GAUTAM ADANI: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने डाला वोट, देश की अर्थव्यवस्था पर कही ये बात

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण (Lok Sabha Elections 2024 Phase 3 Voting) में गुजरात की 26 सीटों पर मतदान हो रहा है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए देश के 11 राज्यों में वोटिंग जारी है। गुजरात की वोटिंग के दौरान अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) ने भी अपना वोट दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से घर से निकलकर मतदान करने की अपील भी की। गौतम अडानी ने आज गुजरात के अहमदाबाद में अपना वोट डाला। गौतम अडानी ने कहा कि आज लोकतंत्र का त्योहार है। वह लोगों से अपील करते हैं की घर से बाहर आकर वोट जरूर करें।

अर्थव्यवस्था पर कही ये बात

देश की अर्थव्यवस्था पर गौतम अडानी ने कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आगे भी देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ती रहेगी। वहीं अगले 5 साल में भारत कहां होगा, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत तो बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में भी बढ़ता रहेगा। बता दें कि गौतम अडानी भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी की नेटवर्थ करीब 95.9 अरब डॉलर है। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में कल भारी गिरावट देखने को मिली थी। इसकी वजह से अडानी की संपत्ति में भी गिरावट आई है।

शेयरों में गिरावट

अडानी ग्रुप के शेयरों में आज भी गिरावट देखने को मिल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले सप्ताह सेबी ने अडानी की 6 कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। सेबी के मुताबिक, लिस्टिंग एग्रीमेंट और डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट को लेकर नियमों का पालन नहीं किया गया है। जिन कंपनियों को नोटिस मिला है उनके नाम अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अडानी पॉवर, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी विल्मर और अडानी टोटल गैस है।

सभी लेटेस्ट न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़, लोकल न्यूज़, स्पोर्ट्स न्यूज़, दैनिक राशिफ़ल और लाइफस्टाइल अपडेट्स के लिए जुड़ें नवभारत टाइम्स से. हर तरह के वीडियो और रील्स देखें TimesXP पर.

2024-05-07T08:51:12Z dg43tfdfdgfd