UPSC CSE 2023: देखें आदित्य श्रीवास्तव की मार्कशीट, ये है अब तक का हाईएस्ट स्कोर

UPSC Civil Services 2023 Marks: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सर्विसेज (CSE) के मार्क्स 2023 जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2023 और यूपीएससी सीएसई कट-ऑफ मार्क्स तक पहुंच सकते हैं। इस साल परीक्षा में पहला स्थान हासिल करने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने कुल 1099 मार्क्स हासिल किए हैं। उन्होंने मेन्स परीक्षा में 899 मार्क्स और पर्सनालिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू में 200 मार्क्स हासिल किए हैं। आदित्य ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मार्कशीट की फोटो अपलोड की है।

UPSC Civil Services (Main) Examination, 2023 Marks - Direct Link

यूपीएससी सीएसई के फाइनल रिजल्ट में सिर्फ मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के मार्क्स जोड़े जाते हैं। प्रीलिम्स परीक्षा एक क्वालीफाइंग पेपर होता है। मेन्स  परीक्षा 1750 मार्क्स की होती है जबकि इंटरव्यू 275 अंक का होता है। कुल मिलाकर ये UPSE CSE परीक्षा 2025 मार्क्स के लिए आयोजित की जाती है।

परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल करने वाले अनिमेष प्रधान ने 2025 में से 1067 मार्क्स हासिल किए हैं। उनके मेन्स में 892 मार्क्स और इंटरव्यू में 175 मार्क्स आए हैं। तीसरा स्थान हासिल करने वाली दोनुरु अनन्या रेड्डी ने कुल 1065 मार्क्स आए हैं। उनके मेन्स में 875 मार्क्स और इंटरव्यू में 190 मार्क्स आए हैं। वहीं दोनुरु अनन्या रेड्डी ने इंटरव्यू में दूसरा स्थान हासिल करने वाले अनिमेष प्रधान से अधिक मार्क्स हासिल किए हैं। उन्होंने इंटरव्यू राउंड में प्रधान से 15 मार्क्स अधिक प्राप्त किए हैं।  जहां दोनुरु के इंटरव्यू में 275 में से 190 और अनिमेष प्रधान के 175 मार्क्स आए हैं।

आदित्य श्रीवास्तव के नहीं इन IAS अधिकारी के आए हैं अब तक के सबसे हाईएस्ट मार्क्स

यूपीएससी मुश्किल परीक्षाओं में से एक है ये तो हम जानते हैं। 16 अप्रैल को रिजल्ट जारी होने के बाद हर जगह टॉपर आदित्य श्रीवास्तव की चर्चा हो रही है। जहां उन्होंने इस परीक्षा में 2025 मार्क्स में से कुल 1099 मार्क्स हासिल किए हैं, लेकिन आपको बता दें, आदित्य श्रीवास्तव के मार्क्स हाईएस्ट मार्क्स नहीं है। यूपीएससी सीएसई की परीक्षा में अब तक सबसे अधिक मार्क्स 2017 यूपीएससी टॉपर अनुदीप दुरीशेट्टी ने हासिल किए थे। उन्होंने 2025 मार्क्स में से कुल 1126  मार्क्स हासिल किए हैं।

2024-04-19T09:53:23Z dg43tfdfdgfd