UPMSP 10TH TOPPER 2024: हाईस्कूल के नतीजे घोषित, प्राची निगम ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

UPMSP UP Board 10th topper 2024: आखिरकार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के  रिजल्ट की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल कक्षा 10वीं में 89.55% छात्रों ने सफलता हासिल की है। पिछले साल 89.78 प्रतिशत छात्र - छात्राओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की थी। बता दें, इस साल कक्षा 10वीं में प्राची निगम ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। इस साल टॉप 10 की लिस्ट में 159 छात्र - छात्राएं हैं।

UPMSP UP Board Result 2024 live : यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट Direct Link

यहां देखें कक्षा 10वीं के टॉपर्स के नाम

इस साल हाई स्कूल में प्राची निगम ने पहला स्थान हासिल किया है। वह सीतापुर की रहने वाली हैं।

1- प्राची निगम

2- दिपिका सोनकर

3- नव्या सिंह

3- स्वाति सिंह

3- दिपांशी सिंग सेंगर

3- अर्पित तिवारी

4- वैश्नवी

4- इशिका

4- राज सिंह

4- दिपिका देवी

4- नमिता वर्मा

5- अंशिका वर्मा

5- सोनम पाठक

5- अंशू

5- चाहत पटेल

5- यमुना प्रसाद

5- नेयला उबाइद

6- रश्मि गंगवार

6-वर्तिका सोनी

6- मानशी पोरवाल

6- कंचन राजपुत

6- तनुश्री

6- प्रज्ञा श्रीवास्तव

6- पल्लवी खरवार

7- अनंशी यादव

7- अभिषेक

7-  नियति वर्शिनी

7- अमन गंगवार

7- अंशी मौर्या

7- कुलसुम जहान

7- गौरी सिंह

7- जया शुक्ला

7- स्वाति

7- अभिषेक साहू

7- खुशी द्विवेदी

7- राज

7- अधिराज सिंह

7- क्षितिज सिंह

7- शिवेंद्र सिंह

7- अर्पिता साहू

7-  पीयूष

7- आनंद कुमार

7- तरुण तिवारी

7- ऋषि सोनी

7-  तनु

7- चंद्र शेखर शुक्ला

8- सौम्या

8- दिपांशी

8-तनिष्का गुप्ता

8- मनताशा

8- अगम्य वर्मा

8- लकी राज

8- प्रिया वर्मा

8- हर्षित वर्मा

8- संजय

8- शिखा वर्मा

8- सुलभ पटेल

8- दिपेंद्र कुमार

8- रितिक कुमार

8- देव प्रताप सिंह

8- पारुल सरोज

8- गर्विता श्रीवास्तव

9- नैतिक सिंह

9- पूजा

9- पलक

9-रोहित चौहान

9-हेमंत वर्मा

9-मंजू वर्मा

9- गोल्डी वर्मा

9- अनुष्का देवी

9- सोनम यादव

9- अंशिका साहू

9-वैष्णवी मिश्रा

9- शीतल

9- अक्षय गुप्ता

9- खुशी राजपुत

9- साक्षी

9- तनिषा राठौर

9- आकृति सिंह

10- गगन शर्मा

10- टिमोठी मंडल

10- अरुर कुमार

10- जितिन गंगवार

10-अपर्णा गुप्ता

10- अभिषेक कुमार

10- लवलेष कुमार

ये रहे हैं पिछले साल के कक्षा 10वीं के टॉपर्स

पिछले साल कक्षा 10वीं में, प्रियांशी सोनी 98.33 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया था। उनके बाद कुशाग्र पांडे और मिश्कात नूर ने दूसरे स्थान हासिल किया था। दूसरा स्थान हासिल करने वाले दोनों छात्रों ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

UPMSP ने 22 फरवरी से 9 मार्च तक कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया था।। इस साल, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 29,47,311 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। दोनों कक्षाओं की बात करें तो, इस साल परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की कुल संख्या 55,25,308 रही है। वहीं इस साल 10वीं परीक्षा की 1.76 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए लगभग 94,802 परीक्षक नियुक्त किए गए थे। कक्षा 10वीं के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन के लिए राज्य के कुल 131 केंद्र स्थापित किए गए थे।

आपको बता दें, कक्षा 10वीं में वही छात्र सफल माने जाएंगे, जिन्होंने प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसी केसाथ जिन छात्रों को मनचाहा रिजल्ट नहीं मिला वे इस वर्ष के अंत में उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

UP board 10th result 2024: इस तरह देख सकेंगे रिजल्ट

- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  upmsp.edu.in और  upresults.nic.in पर जाना होगा।

- रिजल्ट अपलोड होने के बाद होम पेज पर आपको  “Download UP Board Result 2024" लिंक दिखाई देगा।

- फिर यहां आपको "High School (Class 10th) or Intermediate (Class 12th) results" लिंक दिखाई देगा।

- अब आप जिस कक्षा का रिजल्ट देखना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरना शुरू कर दीजिए।

- अब सबमिट कीजिए, रिजल्ट आपके सामने होगा। दी गई डिटेल्स चेक कर लीजिए।

- अब इसे डाउनलोड कर लीजिए। आप चाहें तो रिजल्ट को डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।

2024-04-20T09:08:51Z dg43tfdfdgfd