RBSE RESULT 2024: 9वीं, 11वीं के नतीजे जारी, जानिए.. राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?

RBSE Class 10, 12 Result 2024 Rajasthan Board: आरबीएसई 10, 12 क्लास रिजल्ट 2024 का समय नजदीक आ चुका है। 9वीं और 11वीं के नतीजे घोषित हो चुके हैं। अब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 की तैयारी भी लगभग पूरी कर ली है। जल्द RBSE Ajmer Board Result 2024 क्लास 10th और 12th का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बीएसईआर अजमेर द्वारा ये नतीजे आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे। पढ़िए तारीख क्या हो सकती है?

Rajasthan 10, 12 Board Result: आरबीएसई 10th, 12th रिजल्ट कब आएगा?

आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि अजमेर बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 98 फीसदी से ज्यादा पूरी कर चुका है। केंद्रों ने मुख्यालय को रिपोर्ट भी भेज दी है। बस कुछ केंद्रों से रिपोर्ट आनी बाकी है।

बताया जा रहा है कि आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 की घोषणा के लिए राजस्थान सरकार से जल्द अनुमति मांग सकता है। चुनाव के कारण आचार संहिता लागू है। इसलिए सरकार की अनुमति के बाद ही Rajasthan Board Class 10, 12 Result 2024 की घोषणा की जा सकेगी। इस सप्ताह हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।

BSER Result 2024: कहां चेक करें?

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट और राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट दोनों ऑनलाइन जारी किया जाएगा। आप इस तरीके से मार्क्स चेक कर पाएंगे-

  • राजस्थान बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर RBSE 10th Result 2024 Link और RBSE 12th Result 2024 Link मिलेगा। (परिणाम की घोषणा के बाद)
  • जो परिणाम चेक करना है, उससे संबंधित लिंक क्लिक करें। अपना RBSE Roll Number भरें।
  • आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा।

राजस्थान बोर्ड ने 10th क्लास की परीक्षा 7 मार्च से लेकर 30 मार्च तक आयोजित की थी। जबकि 12th क्लास राजस्थान बोर्ड एग्जाम 2024 का आयोजन 26 फरवरी से 4 अप्रैल तक किया गया था। करीब 19 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिन्हें अब अपने आरबीएसई 10, 12 रिजल्ट 2024 का इंतजार है।

सभी लेटेस्ट न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़, लोकल न्यूज़, स्पोर्ट्स न्यूज़, दैनिक राशिफ़ल और लाइफस्टाइल अपडेट्स के लिए जुड़ें नवभारत टाइम्स से. हर तरह के वीडियो और रील्स देखें TimesXP पर.

2024-05-08T04:39:52Z dg43tfdfdgfd