JEE MAIN SESSION 2 RESULTS 2024: जल्द जारी होगा रिजल्ट, जानें मार्किंग स्कीम के बारे में

JEE Main Session 2 Results 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मुख्य सेशन 2 पेपर 1  (B.Tech and BE) परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर की जाएगी।

 फाइनल आंसर की पहले ही जारी कर दी है। परीक्षा का आयोजन 4, 5, 6, 8, 9 और 12 अप्रैल को देश भर के 319 शहरों में  किया गया था, जिसमें भारत के बाहर के 22 शहर भी शामिल थे। सेशन 2 में लगभग 12.57 लाख छात्र शामिल हुए थे।

एनटीए ने 2024 के जनवरी और अप्रैल में दो सत्रों में परीक्षा आयोजित की और दोनों सत्रों में 24 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए। जेईई मेन 2024 सेशन 1  का आयोजन  24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच  किया गया था। बता दें, वर्तमान में जेईई मेन सेशन 1 के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है।

बता दें, जेईई मेन सेशन 2 के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आंसर की का उपयोग कर अपने   संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। मार्किंग स्कीम के अनुसार, एक सही उत्तर पर चार अंक मिलते हैं, जबकि एक गलत उत्तर पर अंक काट लिए जाते हैं। यदि कोई प्रश्न छूट गया है तो उसके लिए कोई अंक नहीं मिलेगा। बाद में अगर  कोई प्रश्न गलत घोषित किया दिया जाता तो उसके लिए सभी छात्रों को चार अंक दिए जाएंगे।

इसी के साथ बता दें, जेईई मेन 2024 के शीर्ष 2.5 लाख योग्य छात्र जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास करने के बाद छात्र IIT में एडमिशन ले सकते हैं।  आवेदन का प्रोसेस 27 अप्रैल, 2024 को शुरू किया जाएगा। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर किए जाएंगे।

जानें- कैसे रहे थे जेईई मेन सेशन 1 के रिजल्ट

एनटीए के अनुसार, सेशन 1 के रिजल्ट  23 छात्रों ने 100 पर्सेटाइल अंक हासिल किए थे। वहीं 19  जनरल कैटेगरी,  4 OBC से EWS  के 2 और अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) कैटेगरी के एक-एक छात्र ने 99.99 पर्सेटाइल हासिल किया था।

NTA JEE Mains Results 2024 Session 2: इन स्टेप्स के माध्यम से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  jeemain.nta.nic.in  पर जाना होगा।

स्टेप 2- होमपेज पर“JEE Main 2024 Result” या ‘View score card’ पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। (छात्र ध्यान दें, ये लिंक रिजल्ट अपलोड होने के बाद ही दिखाई देगा)

स्टेप 3- अब  यहां क्लिक करने पर, उम्मीदवारों को आवेदन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।

स्टेप 4- अब सबमिट पर क्लिक करें और एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2024 के स्कोर आपके सामने होंगे।

स्टेप 5- अब छात्र स्कोरकार्ड पर क्वालीफाइंग कट मार्क्स और अपनी रैंक चेक कर सकते हैं।

स्टेप 6-  रिजल्ट देखने के बाद आप भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।

2024-04-23T08:02:46Z dg43tfdfdgfd