ISC ICSE 10TH, 12TH RESULT 2024 OUT LIVE: आईसीएसई क्लास 10TH, 12TH रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट CISCE.ORG LINK

ICSE Board 10th 12th Result 2024 Released LIVE: आईसीएसई बोर्ड का रिजल्ट जारी होने वाला है। काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा अब से कुछ देर में ICSE Result 2024 Link और ISC Result 2024 Link एक्टिव कर दिया जाएगा। सीआईएससीई क्लास 10 और क्लास 12 रिजल्ट 2024 चेक करने का डायरेक्ट लिंक इस लाइव खबर में भी दिया जाएगा। साथ ही आईसीएसई बोर्ड टॉपर्स लिस्ट 2024, पास परसेंटेज समेत हर एक cisce.org results अपडेट यहां मिलता रहेगा।

CISCE 10th 12th Class Result 2024 LIVE Updates in Hindi

11:28 am, 6 May

ICSE Result 2024: आईसीएसई पास परसेंटेज

इस साल CISCE 10th 2024 में कुल 99.47 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं CISCE 12th 2024 में 98.15 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

11:19 am, 6 May

ICSE Result 2024: ये हैं आईसीएसई टॉपर्स 2024

ICSE Topper 2024 का नामनंबर/ परसेंटेज
Hargun Kaur Matharu99.80%
Anika Gupta99.80%
Pushkar Tripathi99.80%
Kanishka Mittal99.80%

कुछ वेबसाइट ये नाम चला रही हैं। लेकिन इस साल आईसीएसई बोर्ड ने टॉपर लिस्ट 2024 जारी नहीं की है। बताया जा रहा है कि सीबीएसई की तरह ही CISCE Board ने भी ICSE Topper List 2024 जारी नहीं करने का फैसला लिया है।

11:11 am, 6 May

CISCE Result: रीचेक के लिए अप्लाई कैसे करें?

अगर आप अपने आईसीएसई रिजल्ट 2024 से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप CISCE Result Rechecking 2024 के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए लिंक cisce.org वेबसाइट के पब्लिक सर्विस मेन्यू में मिलेगा। आपको रिजल्ट जारी होने के 24 घंटे में अप्लाई करना होगा।

11:06 am, 6 May

ISC Result 2024: नंबर कम है तो क्या करें?

अगर आपको लगता है आपको परफॉर्मेंस के मुताबिक मार्क्स नहीं मिले हैं, तो आप रीचेकिंग/ रिजल्ट वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ISC Result Verification और ICSE Result Verification दोनों के लिए आपको प्रति सब्जेक्ट 1000 रुपये फीस भरनी होगी।

11 am, 6 May

ICSE Result 2024: घोषित लिंक

आईसीएसई क्लास 10 रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी गई है। डिक्लेयर्ड लिंक यहां है-

ICSE Result 2024 Download Link

11 am, 6 May

CISCE 12th Result 2024: रिजल्ट जारी

आईसीएसई क्लास 12 रिजल्ट 2024 जारी कर दिया गया है। आप इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

CISCE Class 12 Result 2024 Link

10:57 am, 6 May

CISCE 10th Result 2024: रिजल्ट वेबसाइट

सीआईएससीई रिजल्ट कुल तीन ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए एक्सेस किया जा सकता है-

  • cisce.org
  • results.cisce.org
  • results.digilocker.gov.in

10:52 am, 6 May

ISC Result 2024: शुरू हो रही है प्रेस कॉन्फ्रेंस

आईसीएसई और आईएससी रिजल्ट 2024 की घोषणा करने के लिए CISCE बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी पूरी कर ली गई है। 5 मिनट में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो जाएगी।

10:44 am, 6 May

ISCE Result 2024: डिजिलॉकर पर बनाना होगा अकाउंट

Access your #CISCE Board #ICSE (Class-X) and #ISC (Class-XII) Examination 2024 Certificates and Mark-sheets hassle-free on the result day by creating your #DigiLocker account today. https://t.co/Y8SaVNA2rC pic.twitter.com/8d8lwwHUJ0

— DigiLocker (@digilocker_ind) May 5, 2024 ]]>

10:32 am, 6 May

CISCE 12th Result 2024: आईएससी पास परसेंटेज 2023

पिछले साल ISC Pass Percentage ओवरऑल 96.93 रहा था। इनमें से अगर लड़कियों और लड़कों की बात की जाए, तो छात्राओं का पास प्रतिशत 98.01 और लड़कों का पास परसेंटेज 95.96 रहा था।

10:24 am, 6 May

CISCE 10th Result 2024: आईसीएसई टॉपर्स 2023

रुशिल कुमार99.8%
अनन्या कार्तिक99.8%
श्रेया उपाध्याय99.8%
अद्वय सरदेसाई99.8%
यश मनीश भसीन99.8%
तनय सुशील शाह99.8%
हिया सांघवी99.8%
अविषि सिंह99.8%
संबित मुखोपाध्याय99.8%

10:11 am, 6 May

ISC Result 2024: निकाल लें एडमिट कार्ड

आईएससी रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए आप अपना एडमिट कार्ड निकाल कर रख लें। क्योंकि मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आपको जिस यूनीक आईडी और इंडेक्स नंबर की जरूरत होगी, उसकी डिटेल एडमिट कार्ड में ही दी गई है।

9:52 am, 6 May

ISCE Result 2024: किन चीजों की होगी जरूरत

आईसीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को उनके CISCE 10th Unique ID और Index Number की जरूरत होगी। इसकी डिटेल अपने आईसीएसई एडमिट कार्ड में चेक करें।

9:40 am, 6 May

CISCE 12th Result 2024: क्या है ICSE और ISC

आईसीएसई का मतलब है क्लास 10 और आईएससी का मतलब है क्लास 12। सीआईएससीई के मामले में 10वीं कक्षा को ICSE और 12वीं कक्षा को ISC कहा जाता है।

9:22 am, 6 May

CISCE 10th Result 2024: क्या है CISCE का फुल फॉर्म

CISCE Full Form है- काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स (COUNCIL FOR THE INDIAN SCHOOL CERTIFICATE EXAMINATIONS)। सीबीएसई की तरह ही ये भी नेशनल स्कूल बोर्ड है।

9:09 am, 6 May

ISC Result 2024: आईएससी मार्कशीट डाउनलोड कैसे करें?

डिजिलॉकर से ऑनलाइन आईएससी रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-

  • results.digilocker.gov.in पर जाएं।
  • ISC (Class 12) Result Link क्लिक करें।
  • इंडेक्स नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट करें।

8:51 am, 6 May

ICSE Result 2024: डिजिलॉकर पर ऐसे मिलेगी आईसीएसई मार्कशीट

#CISCE Board students, effortlessly access your #ICSE (Class X) and #ISC (Class XII) Examination Results 2024! Simply visit https://t.co/tatAelhw7U select your board exam, fill in your details and get your result easily at the time of result announcement. pic.twitter.com/89tm1RzDro

— DigiLocker (@digilocker_ind) May 6, 2024 ]]>

8:25 am, 6 May

CISCE 12th Result 2024: कहां देखें

सीआईएससीई क्लास 12 रिजल्ट 2024 चेक करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट results.cisce.org पर मिलेगा। डायरेक्ट लिंक इस खबर में भी दिया जाएगा।

8:06 am, 6 May

CISCE 10th Result 2024: कहां देखें

सीआईएससीई क्लास 10 रिजल्ट 2024 ऑनलाइन जारी किया जाएगा। आप इसे इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर देख सकते हैं-

  • cisce.org
  • results.cisce.org
7:54 am, 6 May

ISC Result 2024: प्रेस कॉन्फ्रेंस से होगी घोषणा

काउंसिल द्वारा जारी cisce.org रिजल्ट नोटिस में बताया गया है कि 10वीं, 12वीं परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी। ये प्रेस कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली स्थित परिषद् के ऑफिस में आयोजित की जा रही है।

7:32 am, 6 May

ICSE Result 2024: एक साथ जारी होंगे रिजल्ट

बोर्ड द्वारा आईसीएसई यानी क्लास 10 और आईएससी यानी क्लास 12 दोनों के नतीजे एक साथ, एक ही समय पर जारी किए जाएंगे।

7:24 am, 6 May

CISCE Result: आज रिजल्ट

सीआईएससीई क्लास 10th, 12th रिजल्ट 2024 की घोषणा आज यानी सोमवार, 6 मई 2024 को दिन के 11 बजे की जाएगी। आईसीएसई बोर्ड ने एक दिन पहले ISCE Board Result 2024 Date Time का नोटिस जारी किया था।

सभी लेटेस्ट न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़, लोकल न्यूज़, स्पोर्ट्स न्यूज़, दैनिक राशिफ़ल और लाइफस्टाइल अपडेट्स के लिए जुड़ें नवभारत टाइम्स से. हर तरह के वीडियो और रील्स देखें TimesXP पर.

2024-05-06T02:47:21Z dg43tfdfdgfd