GANGA SAPTAMI 2024: गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा को चढ़ाएं ये फूल, सौभाग्य में होगी वृद्धि

(Ganga Saptami 2024) गंगा सप्तमी, जिसे गंगा जयंती के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म में ये महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। पंचांग के हिसाब से यह वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन देवी गंगा के अवतरण का उत्सव मनाया जाता है।  इस साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी कि 14 मई को गंगा सप्तमी मनाई जाएगी। ऐसा माना जाता है कि गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति को सभी पापों से छुटकारा मिल सकता है और मन शुद्ध होता है। गंगा जल को अमृत माना जाता है। इस दिन गंगा जल पीने और उससे स्नान करने से आरोग्य और समृद्धि प्राप्त होती है। अब ऐसे में अगर आप मां गंगा की पूजा कर रहे हैं, तो उन्हें पूजा में कौन से फूल चढ़ाएं। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मां गंगा को चढ़ाएं कमल के फूल

कमल का फूल पवित्रता और ज्ञान का प्रतीक है। यह भगवान विष्णु का प्रिय फूल भी है, और मां गंगा को भगवान विष्णु की बहन माना जाता है। इसलिए मां गंगा को कमल के फूल अवश्य चढ़ाएं। इससे व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।

मां गंगा को चढ़ाएं गुलाब के फूल

गुलाब का फूल प्रेम और भक्ति का प्रतीक है। इसके अलावा यह फूल मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। इस फूल को मां गंगा को अर्पित करने से धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है और जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।

मां गंगा को चढ़ाएं चंपा का फूल

चंपा का फूल सुगंध और सौंदर्य का प्रतीक है। ऐसा कहा जाता है कि अपने सौंदर्य में वृद्धि और मानसिक शांति के लिए मां गंगा को चंपा के फूल चढ़ाएं। इससे लाभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी के दिन पूजा के बाद जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, जीवन में आएगी खुशहाली

मां गंगा को चढ़ाएं मोगरे का फूल

मोगरा का फूल सफेद रंग का होता है, जो पवित्रता का प्रतीक है। यह मां गंगा पवित्रता और निर्मलता को दर्शाता है। इस फूल को अर्पित करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है और सफलता की प्राप्ति होती है।

मां गंगा को चढ़ाएं केवड़ा का फूल

केवड़ा का फूल भी सफेद रंग का होता है और इसकी सुगंध बहुत मनमोहक होती है। यह मां गंगा की दया और करुणा के भाव को दर्शाता है। इस फूल को अर्पित करने से जातक के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी के दिन ग्रहदोष से छुटकारा पाने के लिए क्या करें और क्या न करें?

मां गंगा की पूजा का महत्व

मां गंगा की पूजा करने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही आरोग्य और समृद्धि में वृद्धि भी होती है। इसलिए इनकी पूजा विधिवत रूप से करें। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- official website and herzindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

2024-05-07T05:58:46Z dg43tfdfdgfd